क्या बिहार में खत्म होगा शराबबंदी कानून, चर्चा का बाजार गर्म


पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार में शराबबंदी कानून समाप्त होगा या फिर लागूं रहेगा राष्ट्रीय आर्थिक समाजिक अनुसंधान परिषद के खुलासे से एक बार फिर चर्चा तेज़ होने लगा है। राष्ट्रीय आर्थिक समाजिक अनुसंधान परिषद के खुलासे से उजागर हुआ है

कि बिहार में शराबबंदी से नशीली दवाओं तथा अवैध शराब का धंधा बढ़ा है और तस्कर नीरोधी अभियान में खर्च भी बढ़ा है। साथ ही सरकार का बजट भी प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर राष्ट्रीय समाजिक आर्थिक अनुसंधान परिषद ने एक शोध पत्र भी जारी किया है। हालांकि अभी तक बिहार सरकार ने इसे लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन चर्चा जोरों पर होने लगी है कि क्या बिहार में शराबबंदी कानून समाप्त होगा या लागूं रहेगा। वैसे केन्द्रीय मंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) को मानना है कि शराब बंदी गुजरात के तर्ज़ पर होना चाहिए।