विपक्ष का संसद परिसर में विरोध मार्च, गृहमंत्री से मांग रहा जवाब


नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला। विपक्ष पेपर लीक मामले, राममंदिर चढ़ाव में चोरी, छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब गृहमंत्री अमित शाह से मांग रहे है। मार्च में प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मलिकार्जुन खड़गे सहित मुख्य रूप से शामिल हैं। मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष सदन में चर्चा के लिए तैयार है लेकिन गृहमंत्री सदन में आकर ज़वाब नहीं दे रहे हैं। खड़गे ने कहा कि क्या गृहमंत्री गूंगे-बहरे है कि वे सदन में आकर ज़वाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन का अपमान गृहमंत्री कर रहे हैं।इधर भाजपा ने विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का आरोप लगा रहा है।