औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
शनिवार को रात्रि में डिहरी आंनसोन से पटना जाने के क्रम में डिहरी आंनसोन डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को अपने ही ड्राइवर ने लोहे के रड् से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उक्त मामले के खुलासा पुलिस जांच में सामने आई है। मामले को खुलासा पुलिस द्वारा जब ड्राइवर मिथलेश कुमार को हिरासत में

लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो स्वयं हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है। घटना के जानकारी देते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताये की ड्राइवर मिथलेश द्वारा बार-बार ब्यान बदला जा रहा था। पहले दो अपाची बाइक से अपराधियों को आने का बात बताया जा रहा था फिर एक बाइक से बताया जा रहा था। जैसे जैसे ड्राइवर ने अपना ब्यान बदल रहा था तो पुलिस को ड्राइवर के प्रति संदेह बढ़ते गया। संदेह बढ़ने के बाद जब ड्राइवर से कड़ाई पूर्वक पुछे जाने पर उसने स्वीकार कर लिया कि हत्या स्वयं किया है। उसने स्वीकार करते हुए कहा कि अत्यधिक ड्यूटी लेने से परेशान था और इसी लिए कार्यपालक पदाधिकारी के साथ उसे हमेशा बकझक होते रहता था। ड्राइवर के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रड् को भी सोने नहर से बरामद कर लिया है। वैसे मामले में पुलिस अभी गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। वैसे जानकारी के अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के पत्णी का आरोप है कि डिहरी के लोजपा (आर ) चिराग पासवान के पार्टी के विधायक द्वारा हमेशा कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार से पैसा का मांग किया जाता था। फलस्वरूप वे हमेशा तनाव में रहा करते थे। पत्णी का आरोप का सच्चाई तो उच्चस्तरीय जांच से ही प्रकाश में आयेगा।

