महादलित जाति का विधायक समझकर मेरी बात नहीं सुनते हैं अधिकारी, जनता की समस्या के निदान करानें हेतु आमरण अनशन पर बैठनें को तैयार

अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र के एन डी ए के घटक ‘ हम ‘ पार्टी से विधायक ललन भुँइया नें प्रेस वार्ता कर खबर सुप्रभात के प्रधान संपादक आलोक कुमार को बताया कि हम जनता की समस्या के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहता हुँ । प्रधान मंत्री आवास योयना में गड़बड़ी, बिजली में कटौती, खैरा कैनाल में पानी नहीं छोड़े जानें से रोपणी का काम

प्रेसवार्ता करते विधायक

बाधित की शिकायतें मुझे मिली है। मेरे द्वारा बीडीओ कुटुम्बा को निर्देशित किया गया है कि प्रधान मंत्री आवास योचना का चयन बिल्कुल ही पारदर्शी तरीके से होना चाहिए । एक भी बंचित वर्ग इस आवास योचना के लाभ से छुटे नहीं । अगर कहीं कोई बिचौलिया गड़बड़ी करनें का प्रयाश करते पाये जायेंगे, तो उनके उपर कारवाई निश्चित रूप से होगी । आप हमें बिचौलिय का नाम गुप्त रूप से बतायें । वहीं दुसरी ओर उर्वरक की बिक्री भी पारदर्शी तरीके से करायी जायेगी । रही बात खैरा माईनर में जल आपूर्ति करानें की । मेरे द्वारा सिंचाई विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी, विभाग के मुख्य अधिकारी से फोन पर बात हुई है, लेकिन संतोषजनक जवाव नहीं मिला है। मुझे महादलित विधायक जानकर मेरी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। मैं शीघ्र ही बिहार सरकार के माननिय मुख्य मंत्री, कृषि मंत्री, सरकार के सचिव, जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत दुँगा तथा जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन पर भी बैठ जाऊँगा । तो वहीं बिजली में हो रही लगातार कटौती की जाँच करवाकर कारवाई करनें का वादा किया । साथ ही अम्बा थानाक्षेत्र के परता पंचायत अंतर्गत महावीर गंज में सूर्य मंदिर के समीप पूर्व विधायक के समय लगाये गये चापाकल में बरती गयी अनियमितता की शिकायत जनता द्वारा लिखित रूप में प्राप्त हुआ है। इस विषय को मेरे द्वारा गंभीरता से लिया गया है। चापाकल लगानें में बरती गयी अनियमितता की जाँच कर संबंधित ठिकेदार के उपर कारवाई करनें हेतु कार्यपालक अभियंता PHED विभाग को लिखा गया है। मेरे लिए जनता महान हैं, इनकी समस्यायों का निराकरण कराना मेरी नैतिक जवाबदेही एवं कर्तव्य है।