मदनपुर (औरंगाबाद ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
श्रावण मास के तिसरे दिन रविवार को सुबह अचानक हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र के किसानों नें ली है राहत की साँस । एक ओर उत्तर कोयल मुख्य नहर से पानी नहीं मिलने तथा दुसरी ओर एक सप्ताह से बिजली की आँख मिचौली से धान की रोपणी का कार्य ठप्प पड़ा था । थोड़ा बहुत जो रोपाया था, वो भी बनसुख हो रहा था । लेकिन सावन के तिसरे दिन इंद्र भगवान की कृपा हुई जिससे मदनपुर के तमाम क्षेत्रों में एक से डेढ़ घंटा अच्छी बारिश हुई । नतीजन किसानों के चेहरे पर कुछ उम्मीद की मुस्कान दिखनें लगी कि अब कुछ रोपणी संभव हो सकेगा । थाली में खानें को माड़ – भात मिल सकते हैं।
