नवोत्साह साहित्य संगम ने मुंशी प्रेमचंद्र जंयती पर किया ज़ोरदार साहित्यिक कार्यक्रम

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले में हिंदी साहित्य के बेजोड़ महान कथाकार एवं साहित्यकार के मूर्धन्य चर्चित चेहरा मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर नवोदित नवोत्साह साहित्य संगम की नवादा जिला इकाई की ओर से कल शनिवार को शानदार एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजित किया। कार्यक्रम में बिहार प्रांत के अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज ने मुंशी प्रेमचंद्र की जीवन और हिंदी साहित्य में उनके बहुमूल्य अद्वितीय अडिग योगदान पर उन्होंने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने यह कहा कि इस संस्था का मूल उद्देश्य देश के महान महापुरुषों एवं साहित्यकारों की जयंती एवं पुण्य तिथि पर विशेष आयोजन कर उनके साहित्य और विचारों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। नवोत्साह साहित्य संगम के नवादा जिला अध्यक्ष नितेन कपूर ने मुंशी प्रेमचंद्र को आंचलिक कहानियों का एक सशक्त प्रणेता बताते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं और अथक साहित्यिक योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला इकाई समय -समय पर ऐसे महान साहित्यकारों, विभूतियों और देशभक्तों व समाज प्रेमी को दिल की गहराई से याद करने और उनके अमूल्य विचारों को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के जनहित के लिए लाभप्रद प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कार्यक्रम में महामंत्री कवि दयानंद प्रसाद गुप्ता, सचिव गौतम कुमार सरगम, द्वारिका प्रसाद,श्याम सुंदर व रंजन कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने भी मुंशी प्रेमचंद्र के साहित्यिक जीवन और उनकी कालजयी रचनाओं पर विशेष विचार व्यक्त किए।