बिहार में शिक्षकों का स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार शिक्षा विभाग की नई स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। पहले चरण में समानुपातीकरण एवं समायोजन के तहत 5 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां 7 अगस्त से 9 सितंबर तक आवेदनों पर निर्णय लेंगी। दूसरे चरण में 10 से 14 सितंबर तक म्युचुअल स्थानांतरण होगा, जबकि तीसरे चरण में सामान्य तबादले किए जाएंगे।