अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद ब्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सह बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के जिला महासचिव अनुराग कुमार, अधिवक्ता सूर्यकांत कुमार, अधिवक्ता प्रशांत कुमार ने आज 24जूलाई (शुक्रवार ) को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किये। सदस्यता

ग्रहण करने के साथ अधिवक्ताओं ने बताया कि आज देश में फासिस्ट वाद के रास्ते पर केन्द्र और राज्य की सरकारें चल रही है फलस्वरूप लोकतांत्रिक आंदोलनों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। दिल्ली सहित बिहार के अलावा देश के 10 राज्यों में छात्र -युवा आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार छात्र -युवाओं की मांगों को पुरा करने में अनसुनी कर रही है तथा आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस मिलीट्री का दुरपयोग कर रही है। सरकार यह भूल चुकी है कि इसी छात्र -युवाओं के बदौलत एनडीए की सरकार बनी है। माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहे कि इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार के जनविरोधी नीतियों तथा फासिस्ट वाद को जड़ मूल से उखाड़ फेंकने के लिए मजबुती से संघर्ष कर रही है।

