छात्र आंदोलन को देखते हुए औरंगाबाद हाई अलर्ट पर


औरंगाबाद: खबर सुप्रभात समाचार सेवा


पेपर लीक मामले में हो रहे छात्र आंदोलन और विपक्ष का समर्थन से लगातार हो रहे जन आंदोलन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर औरंगाबाद हाई अलर्ट पर है। समाहरणालय, डीएम कोठी,रमेश चौक के अलावे शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताते चलें कि पटना सहित समस्तीपुर, दरभंगा, जहानाबाद के अलावे अन्य जिलों में तोड़फोड़, पुलिस -आंदोलनकारी के बीच हो रहे झड़प के मद्देनजर पटना पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को भी अलर्ट रहने के आदेशानुसार औरंगाबाद में भी असर देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस के अलावे खुफिया एजेंसी भी चौकसी बरत रही है।