नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
नीट पेपर लीक होने के विरुद्ध उपजे छात्रों में आक्रोश उपरांत हो रहे छात्र आंदोलन में मृत छात्रा के आत्मा की शांति के लिए आयोजित कैंडल मार्च और बापू स्मृति पर शांति प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी के आवास से औरंगाबाद के वरीय कांग्रेस नेता व किसानों के हमदर्द धिरेन्द्र कुमार सिंह भी इंटेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जैसवाल, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला एवं अन्य कांग्रेस नेता के साथ शामिल हुए। जानकारी देते हुए धिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आज देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को आरएसएस नित पीएम नरेन्द्र मोदी ने ध्वस्त कर दिया है। देश अब फासिस्ट वाद के रास्ते पर चलेगा या लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलेगा यह तय करना आज प्रत्येक देशवासियों के लिए समय की मांग है। उन्होंने कहा कि 20जूलाई से नई दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों में छात्र युवा आंदोलन को जिस तरह मोदी सरकार कुचलने का कार्य कर रही है इससे साफ़ जाहिर होता है कि देश के आम अवाम अब सुरक्षित नहीं हैं। इस लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व में ही फासिस्ट सरकार को उखाड़ना संभव है।
