खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धिरेन्द्र कुमार सिंह को इंडियन किसान यूनियन का कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया। नई दिल्ली स्थित इंडियन किसान यूनियन के कार्यालय में रामकुमार वालिया ने उन्हें बिहार प्रदेश का कोर्डिनेटर नियुक्त करने का घोषणा करते हुए पहचान पत्र भी निर्गत किया। बताते चलें कि धिरेन्द्र कुमार सिंह पूर्व में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रान्तिय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी एवं संगठन के प्रति इनका समर्पन और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने पर रामकुमार वालिया ने भरोसा जताया है। कोर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद धिरेन्द्र ने आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि यूनियन ने जो भरोसा और विश्वास जताया है उसपर खरा उतरुंगा तथा यूनियन का विस्तार करने का कार्य पुरे प्रदेश में करुंगा। कोर्डिनेटर नियुक्त होने के बाद शुभचिंतकों एवं प्रसंसकों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
