संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाकपा (माले ) से संबंध महिला संगठन ऐपवा ने छात्र आंदोलन का समर्थन धरना -प्रदर्शन कर किया तथा आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार अपने मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बचाने के लिए सारी हदें पार कर चुकी है। छात्र आंदोलन को कुचलने के लिए दमन का प्रकाष्ठा पार कर चुकी केन्द्र सरकार का छात्र – युवा विरोधी नितियों का पर्दाफाश हो चुकी है। ऐपवा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जिस तरह से आंदोलनरत महिलाओं का कपड़े फाड़े गए तथा लड़कियों के गुप्तांगों पर लाठी से वार किया गया इससे महिलाओं के प्रति सरकार के नजरिए का पर्दाफाश हुआ है। ऐपवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार रेपिस्टों को संरंक्षण देती है तथा फूल मालाओं से स्वागत करती है वहीं दूसरी तरफ न्याय मांगते छात्रों और महिलाओं पर हिंसा कर रही है। ऐपवा ने सरकार से मांगा करती है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अविलम्ब इस्तीफा दे तथा महिलाओं एवं छात्रों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करे, एनटीए जैसे भ्रष्ट संस्थाओं को तुरंत रद्द करे।

