प्रधान जिला जज की कार्य का हो रही प्रशंसा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा में


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार के एक अनुठी पहल की प्रशंसा पुरे जिले में हो रही है पहली बार एक साथ बालगृह में आवासित 45 बच्चों को कपड़े,भोजन के समान, खेलकूद के समान , पढ़ने के समान उपलब्ध कराई गई, बालगृह बभंण्डी औरंगाबाद जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा संचालित है जिसमें बेसहारा, पीड़ित , परित्याग,अनाथ, भूले-भटके,बाल श्रमिक और हिंसा पीड़ित 06 साल से 18 साल तक के बच्चे को रखा जाता है इस बालगृह में 19 बच्चे दिव्यांग है यह बच्चों के सुरक्षित आशय और सुरक्षा प्रदान करता है व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद,जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद और बेंक ऑफ बरोदा के संयुक्त प्रयास से बच्चों के आवश्यक जीवन प्रयोगी समान उपलब्ध कराई गई जिसे पाकर बच्चे बहुत खुशी और संतुष्टता प्रकट कर रहे थे प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने बाल गृह प्रभारी अजीत कुमार को निर्देश दिया है कि साफ सफाई,खेल कुद, खान-पान पर विशेष ध्यान देते रहे और सभी बच्चों का नियमित स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दें इस अवसर पर एसिजेएम संदीप कुमार सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी सह एसिजेएम सुशील प्रसाद सिंह, जिला बाल संरक्षण ईकाई के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, बेंक ऑफ बरोदा के अधिकारी, पीपी अजय कुमार, पूर्व पीपी प्रमोद कुमार सिंह, जिला विधिक संघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, सहायक सचिव सतीश कुमार स्नेही, वरीय अधिवक्ता मो अकमल हसन,अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह,नाजीर राय जी सहित उपस्थित थे।