पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षकों का प्रमाण पत्रों का जांच बारीक से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक 3हजार 35फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने का तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। तथा 1,830 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने के साथ साथ अभी तक लीए गए वेतन, भत्ता सूद (ब्याज) के साथ वसुली किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि 2006-2015 तक फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षकों का नियोजन आंख बंद कर किया गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सख्ती देख अभी से भी फर्ज़ी नियोजित शिक्षकों द्वारा इस्तीफा देने का होड़ लगी हुई है। बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर व कुटुम्बा प्रखंड में फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षकों का नियोजन का बाढ़ लगा हुआ है।
