अम्बा (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम परता में बिहार सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना के तहत विवाह मंडप कल्प वृक्ष धाम परता के प्रांगण में बनवाने का मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन से धाम के महंथ विजय दास @विजय यादव ने

किया है। महंथ विजय दास ने सरकार व प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा धाम को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहे कि एक वर्ष पूर्व बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह मंडप बनवाने का घोषणा किया था। महंथ ने बताये की गरीब बेटीयों के लिए यह योजना बनाया गया है। उन्होंने आगे बताते हुए कहे कि कल्प वृक्ष धाम परता में आए दिन सैंकड़ों गरीब बेटीयों का शादी विवाह हुआ करता है। लेकिन विवाह मंडप व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहने के कारण आने वाले सैलानियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

