नये एसपी से जिलावासियों को उम्मीद


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद के नये एसपी उपेंद्र कुमार वर्मा से जिलावासियों को काफी उम्मीदें हैं। जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना, थाना में फर्जी मुकदमा, टेबल वर्क अनुसंधान पर अंकुश लगाना तथा दलाल एवं बिचौलियों से थाना को मुक्त करना, शराबबंदी कानून को पुरी तरह से लागू कराने का उम्मीद है। साथ ही कुछ दरबारी (चापलूस) मिडिया कर्मियों से बचने तथा पत्रकारिता के पवित्रता को संरक्षित करना भी नये एसपी के लिए मुख्य जिम्मेवारी है।