कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व और जनता का आभार जताया। 83 वर्षीय खड़गे ने संकेत दिया कि उनके राजनीतिक जीवन का 13वां चुनाव था और यह उनका आखिरी चुनाव हो सकता है। खड़गे ने कहा-मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं। उन्होंने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। मुझे अपनी पार्टी और लोगों पर बहुत गर्व है। मेरे समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई।