नामकरण की राजनीति कहीं मुद्दों से भटकाने का साजिश तो नहीं?


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला का नाम बदलकर देव रखने का स्वर कुछ लोगों के द्वारा सुना जा रहा है। जानकारी के अनुसार आगामी 3 जूलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसकी तैयारी भी किया जा रहा है। जिले का नाम बदलकर देव करने के मांगों पर एक वर्ग जहां उत्साहित दिख

रहे हैं और 3 जूलाई को होने वाले प्रदर्शन के तैयारी में लगे हुए हैं वहीं जिले के कुछ समाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं द्वारा सवाल भी खड़ा किया जा रहा है। इस संबंध में सीपीआई (एम ) के पूर्व जिला सचिव व वरिष्ठ नेता विरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले का नाम बदलकर आखिर क्या उपलब्धि हासिल किया जा सकता है। आज जिले में भ्रष्टाचार एक बड़ा चेहरा बन गया है। जिले में भ्रष्टाचार का दंश आम गरीब झेलने के लिए मजबूर हो गए हैं। सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ गरीब परिवार को नहीं मिल रहा है, जिले में बेरोज़गारी और पलायन भी एक बड़ा मुद्दा है।बालश्रम कानून का धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिले में वर्षों से लम्बित सिंचाई परिजना के नाम पर लूट मचा हुआ है। लेकिन अभी तक इसके लिए कोई मुद्दा नहीं सूझ रहा है तो भटकाने के लिए नामकरण का राजनीति शुरू किया जा रहा है। इसी तरह समाजिक कार्यकर्ता श्याम सुंदर ने भी पोस्ट कर गंभीर सवाल खड़ा कर रहे हैं।