इंधन के कमी से एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य हो रहा प्रभावित


अम्बा/ नबीनगर खबर सुप्रभात समाचार सेवा


भारत माला परियोजना के तहत वारानसी – कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। लेकिन जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में लगे वाहनों को समयानुसार डीज़ल नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में निर्माण कार्य में लगे

ईंधन के अभाव में खड़े वाहन

संवेदक कर्मीयों ने खबर सुप्रभात से बातचीत के क्रम में बताया कि समय पर डीज़ल उपलब्ध पेट्रोल पंप से नहीं हो पा रहा है जिससे की निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है यदि स्थिति यही रहा तो निर्माण कार्य ठप हो जायेगा और तब समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पुरा होने पर ग्रहण लग सकता है। इस संबंध में कई पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि बाहर से ही डीज़ल कम आ रहा है जिससे की निर्माण कार्य में लगे वाहनों को पर्याप्त डीज़ल नहीं मिल रहा है। जब बाहर से पर्याप्त मात्रा में डीज़ल आने लगेगा तभी ज़रुरत के अनुसार सभी वाहनों को डीज आपुर्ती किया जा सकता है।