नवादा से डीके अकेला का रिपोर्ट
नवादा 19 मई को जिले में बिहार सरकार के निर्देशानुसार एनिमल वर्क कंट्रोल प्रोग्राम फॉर डॉग़ ( Animal Work Control Program For Dog ) जैसे पशुप्रिय अभियान का आज से विधिवत श्रीगणेश हो चुका है।
विदित हो कि यह लोकप्रिय अभियान ( ” दी केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी,म.प्र.”) द्वारा संचालित हो रहा है।नवादा नगर परिषद के कार्यकारी पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा और सिटी मैनेजर शशि प्रसाद ने विस्तार से संचालित उक्त कार्यक्रम के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि यह

लोकप्रिय अभियान आम लोगों और कुत्तों के हित व लाभ के दृष्टिकोण से संचालित किया जा रहा है।नगर परिषद के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधियों की गरिमामय मुस्तैद उपस्थिति भी स्मरणीय रहेगा। तकरीबन आधा दर्जन कुत्तों को सदर अस्पताल नवादा से पकड़ा गया। दी केयर ऑफ एनिमल एंड सोसायटी की ओर से 6 कुत्ता पकड़ने वाला तेज व प्रशिक्षित दल के अलावा कुत्ता पकड़ने वाला जाल और कुत्ता को पकड़ कर ले जाने वाली वाहन आज के इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल था। सदर अस्पताल में मौजूद लोगों के अलावा अस्पताल रोड से हर गुजरने वालों के लिए बड़ी कौतूहलता तथा आश्चर्य का विषय व माहौल उत्पन्न हो गया। जिले के लोगों के लिए यह एक अजूबा मनमोहक दृश्य का था ।प्रत्यक्ष दीदार करने का एक बेहतर सुअवसर सबों को मिला। नगर परिषद नवादा के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सह प्रखर समाज सेवी संजय कुमार और चर्चित वार्ड कमिश्नर मौजी राम ने बताया कि पिछले एक-दो दिन पूर्व ट्रायल किया गया था। लेकिन,आज से विधिवत नगर में यह अभियान सदर अस्पताल नवादा से शुरुआत हुई। संस्था द्वारा नगर के सभी वार्ड में कुत्तों को वैक्सीन लगाने और नशबंदी करने के मूल उद्देश्य से संचालित धड़पकड़ करने का धाराप्रवाह यह अभियान जारी रहेगा। जब तक तमाम कुत्तों को वैक्सीन लगाने और नशबंदी करने का काम पूरा नहीं होगा, तबतक इस ऐतिहासिक अभियान की धारावाहिकता हमेशा बरकरार और जारी । द्वय जन प्रतिनिधियों ने कहा कि बिहार में पहला अभियान पटना नगर निगम, पटना से प्रारम्भ हुआ है।और यह बिहार में दूसरा लेकिन,नगर परिषद बिहार का पहला मॉडल के रूप में नगर परिषद नवादा अगले पायदान पर सुप्रसिद्ध रहेगा। इस अभियान को नगरवासियों ने कहा कि यह बहुत ही काबिले तारीफ़ व समाज के लिए बहुत हितकारी एक शुभ संकेत है।

