नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में लंबे समय से पुलिस और बालू एवं शराब माफिया में लुका छिपी, मुठभेड़ से लेकर नृशंस हत्या तक जैसी नंगी घिनौनी हरकतों की अंतहीन सिलसिला जारी है। उसी की पुनरावृति केशौरिया की दर्दनाक हृदयविदारक घटना है। ग्रामीणों ने बताया ,जो सर्व विदित है कि नारदीगंज थाना पुलिस, भ्रष्ट खनन विभाग के अधिकारी और माफियाओ के गठजोड़ से अवैध बालू का उत्खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। करोड़ों रुपयों का लूट खसोट व घोटाला और बारा न्यारा किया जा चुका है।थाना पुलिस और खनन विभाग के अधिकारी को प्रति माह एक निर्धारित कमीशन तय शुदा है। समय पर कमीशन नहीं पहुंचाने पर छापेमारी की नौटंकी पुलिस को लाजमी करनी पड़ती है।
पिछले दिनों नारदीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालू माफिया ने अपनी गाड़ी और जान बचाने के उद्देश्य से बालू से लदे ट्रैक्टर को ASI पर चढ़ा कर भाग निकला। इस हादसा में दारोगा की मौत हो गई। इस घटना में अगर दोषी है तो एक ट्रैक्टर के ड्राइवर या दूसरे गाड़ी के मालिक,लेकिन केशौरिया के और किसी लोगों का क्या कसूर या दोष है ? उक्त घटना के बहाने अनगिनत लोगों को नामजद एवं अज्ञात दोषी आरोपित कर केशौरिया गांव में पुलिसिया तांडव का नंगा नाच बर्दाश्त की सीमा लांघ चुकी है।60 नामजद, सैकड़ों अनगिनत आरोपितों अभियुक्त बनाए गए हैं।बूढ़ी से लेकर जवान बहु- बेटी और पुरुष समेत 28 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल की यातना का निर्मम शिकार बनाया जा रहा है। सम्राट बाबा का बुलडोजर राज बेरोकटोक चल रहा है। गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद अमानवीय पिटाई तो आज आम बात हो गई है।
वाम दलों और समाजवादी विचारधाराओं के लोगों ने निर्दोष ग्रामीणों की पिटाई,फर्जी व झूठा मुकदमा दर्ज कर नाहक परेशान व तबाही के गर्दिश में फंसाने की क्रूर जन विरोधी कॉर्पोरेट घरानों परस्त सरकार प्रायोजित करवाई की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष मासूम पर लदे फर्जी मुकदमा को अविलंब वापस लेने की मांग सरकार से की।
पूर्व विधायक कौशल यादव पहुंचे केशौरिया गांव : जिले के चर्चित कद्दावर राजद नेता एवं पूर्व विधायक कौशल यादव जैसे ही केशौरिया गांव पहुंचे की ग्रामीणों का छलका दिल की दर्द और आंखों से आंसू। कौशल यादव ने पीड़ित ग्रामीणों की पीड़ा और व्यथा को गांव के घर घर जाकर हालचाल पूछा। उन्होंने ढांढस बंधाया की दुःख की ऐसी विकट स्थिति में हम दुःख सुख के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। उक्त घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग नवादा एसपी और आईजी गया जी से मुलाकात कर करुंगा। कौशल यादव ने तो डंके की चोट पर कहा कि अवैध बालू खनन में जिले के कई सिंडिकेट लगे हुए हैं, उन पर भी करवाई होनी चाहिए । 14 मई को मगध के आईजी के केशौरिया गांव आगमन तथा विधि व्यवस्था संधारण के अमूल्य प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने सुनाई आपबीती हृदयविदारक बातें।