सब्जी मंडी को फार्म पर कराया जा रहा है शिफ्ट, केशरे हिंदी के भूमि को कब कराया जायेगा मुक्त


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी को जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज सोमवार को हटाकर फार्म पर शिफ्ट कराया जा रहा है। इसके पूर्व हटाये जाने का ख़बर माईकिंग से भी कराया गया था। माना जा रहा है कि उक्त कारवाई शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम के लिए रमेश चौक से धर्मशाला मोड़ तक केशरे हिंदी के जमीन में बने बड़े बड़े मक़ान और दुकान भी कम जिम्वार नहीं है। लेकिन राजनैतिक और प्रशासनिक संरक्षण के कारण आज तक केशरे हिंदी के भूमि में बने बड़े बड़े मक़ान और दुकान को कभी भी खाली नहीं कराया जा सका है। फलस्वरूप शहरवासियों में एक सवाल भी खड़ा होते रहा है कि केशरे हिंदी के भूमि को आख़िर खाली नहीं कराने का मतलब जिले में कानून व्यवस्था और सुशासन का दावा केवल खोखला दावा तो नहीं है। यदि नहीं तो केशरे हिंदी के भूमि को कब तक खाली कराया जायेगा।