जिला जज सप्तम सहित सात न्यायधीशों ने किया पदभार ग्रहण

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज सात बने संतोष कुमार झा सहित सात न्यायधीशों ने पदभार ग्रहण कर लिया है, न्यायधीश संतोष कुमार झा समस्तीपुर में जिला जज थे यहां के जिला जज सप्तम निशित दयाल का तबादला हाजीपुर हो गया था, एसिजेएम का पद भार ग्रहण अनीस कुमार ने किया और न्यायिक कार्यों में भाग लिया एवं प्रथम

श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पद अभय सिंह, प्रेरणा सिंह, कुमार अभिजीत राय,सुरज प्रकाश और गीतांजलि ने ग्रहण किया, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी,लोक अभियोजक अजय कुमार, सरकारी अधिवक्ता वृजा प्रसाद, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने सात न्यायधीशों के पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा इससे व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में लम्बित वादों के सुनवाई में तेजी आएगी और 09 मई को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद और अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अच्छी सफलता हासिल होगी।