सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के मदनपुर नगर पंचायत में रामजन्मोत्सव के सुअवशर पर शनिवार को भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा की शुरुआत मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एवं हनुमान मंदिर से हुई। रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह नें मातारानी के विग्रह तथा जीवंत बनें राम दरवार एवं शिव परिवार के कलाकारों को आरती कर किया । उक्त अवशर पर उपस्थित जनसैलाव को सम्बोधित करते हुए


स्थानिय विधायक प्रमोद सिंह नें कहा कि – ” राम सिर्फ हमारे आस्था के प्रतिक ही नहीं हैं, अपितु भारत की आत्मा हैं। हर सनातनियों की श्वाँस में राम बसते हैं । भारत का हर कंकड़, शंकर है । जो हमारे देवी – देवताओं एवं मान विन्दुओं पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करेंगें, उन्हें कतई माफ नहीं किया जायेगा । यह पहले का भारत अब नहीं है, 2026 में सबकुछ बदल चुका है। अब राम का मतलब ही, राष्ट्र हो चुका है। भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा । शोभा यात्रा दुर्गा चौक से शुरू होकर देवी मंदिर, संघत रोड़, मेला रोड़, मुख्य बाजार होते उमगा सूर्य मंदिर द्वार मोड़, जी टी रोड़ होते हुए विवरियावाँ मोड़, अंजनवाँ मोड़ से वापस होकर थाना रोड़, अस्पताल रोड़ होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर प्रांगण में विराम पायी । यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए रथ पर विराजमान जिवंत राम दरवार की झाँकी, शिव परिवार की झाँकी, झारखण्ड़ राज्य से आया तासा पार्टी, पारंपिरक ढ़ोल -सिंघा,डफली -बाँसुरी रहा । ध्वनि विस्तारक यंत्र से चहुँ दिशा राम नाम की महिमा की गुंज, भारत माता के जय कारे, भक्ति गीत, जय जय श्री राम के नारे पुरे वातावरण को भेद रहे थें। हजारों – हजार की संख्या में राम भक्त एवं राष्ट्र भक्तों नें शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता निभायी । थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रखंड़ विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य के कुशल नेतृत्व में प्रयाप्त सुरक्षा बल के साथ त्रिस्तरीय अभेद सुरक्षा व्यवस्था बनायी गयी । चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी, ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी गयी। संवेदनशील जगहों पर व्यापक सुरक्षा बल तैनात किये गये थें । शोभा यात्रा में स्थानिय राम भक्त, राष्ट्र भक्त,विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, एकल विद्यालय की आचार्या, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के सदस्यों नें बढ़ – चढ़ कर हिस्सेदारी निभायी । शोभा यात्रा का नेतृत्व महा रामनवमी समिति के संरक्षक मंडल के जितेन्द्र सिंह परमार, अर्जुन चौधरी, नवीन पाठक, राम पुकार सिंह ‘ हरिओम ‘, गोपाल सिंह, अनिल सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील सिंह, विनोद मिश्रा,देव नारायण प्रजापति, मोती लाल राय, ज्ञानदत पांडेय (अध्यक्ष ), सुरेन्द्र प्रसाद ( कार्याध्यक्ष ), राणा आसुतोष कुमार सिंह ( सह सचिव ), जय शंकर शर्मा, राहुल कुमार शर्मा, विजय सोनी, मुखिया हमीद अख्तर उर्फ सोनु, रितिक रौशन नें कुशलता से किया । शोभा यात्रा देर रात ( करीब 9:30 बजे ) तक शांतिपूर्ण तरीके से शत प्रतिशत सफलीभूत होकर विराम पायी । सनद हो कि राम जन्मोत्सव की पूर्णाहुति हनुमान जयंत्री ( चैत पूर्णिमा ) पर पूजन एवं भण्ड़ारा से किया जायेगा ।
