न्यायधीश निशित दयाल को दी बधाई

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे सात निशित दयाल को एपीपी इंद्रदेव नारायण सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, रामाशीष शर्मा और राधे श्याम सिंह ने साल बुके देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल में सराहनीय

न्यायिक कार्य की प्रशंसा किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बीपीएससी 26 वीं बेंच के मधुर व्यवहार के न्यायिक अधिकारी निशित दयाल 24 जनवरी 2024 से न्यायिक सेवा दे रहे हैं इनका शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद पर भी प्रशंसनीय कार्य रहा है, पटना हाईकोर्ट ने इनका तबादला हाजीपुर कर दिया है, इनके बार और बेंच के प्रति सकारात्मक सोच के लिए याद रखा जाएगा।