२४ मार्च २०२६ को ३ बजे अपराह्न ईरान पर अमरीकी व इज़रायली बर्बर हमले के विरुद्ध पटना में होगा नागरिक मार्च

डीके अकेला का रिपोर्ट


नवादा १८ मार्च : ईरान पर अमेरिकी – इजरायली शासकों द्वारा किये जा रहे बर्बर हमले के विरोध में पीयूसीएल की बिहार इकाई ने 24 मार्च, 2026 को 3 बजे अपराह्न में जीपीओ गोलम्बर से बुद्ध स्मृति पार्क तक एक नागरिक मार्च का आयोजन किया है। बुद्ध स्मृति पार्क के पास हमलोग 3:30 बजे अपराह्न से 5:30 बजे शाम तक एक सभा करेंगे। ईरान पर हो रहे अमेरिकी साम्राज्यवाद तथा इजरायली शासकों के मानवद्रोही हमले के खिलाफ पूरी दुनिया में जनता सड़कों पर उतर रही है। इस सिलसिले में भारत सरकार और उसके प्रधानमंत्री की भूमिका बेहद निराशाजनक और अमेरिका-इजरायल परस्ती की रही है। आज की इस कठिन घड़ी में भारत की जनता ईरान के साथ खड़ी है। पीयूसीएल, बिहार पटना के सभी जनपक्षधर, जनतांत्रिक, प्रगतिशील एवं क्रांतिकारी नागरिकों और संगठनों से अपील करता है कि युद्ध विरोधी इस कार्यक्रम में शरीक हों।