सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर संघत रोड स्थित एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन केंद्र में अत्यंत अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभ उद्घाटन एकल अभियान के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर ललन शर्मा की उपस्थिति में प्रभाग पी थ्री के कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार के मार्गदर्शन में में एकल संच के प्रधान संरक्षक जितेंद्र सिंह परमार ने श्रीफल का पूजन कर वैदिक विधान से उद्घाटन किया। आचार्य ज्ञानदत्त पांडे ने

स्वस्तिवाचन के साथ शास्त्रीय विधान से उद्घाटन का पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मठ मंदिर के केंद्रीय अधिकारी कमलाकांत झा, अभियान के केंद्रीय अधिकारी अर्जुन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, संभाग अधिकारी संजय द्विवेदी, भरत कुमार, हेमंत कुमार, भाग अधिकारी नंदू राम , आनंद कुमार

सिंह, धनंजय कुमार, मदनपुर संच से प्रद्युम्न कुमार, माया देवी, सुखदेव व्यास, यूतिमा दीदी, रंजन कुमार जी सहित भारी संख्या में समाजसेवी उपस्थित थे। अवध पाउंडेशन दसवतखाप के संस्थापक अनुज कुमार सिंह विशेष रुप से उपस्थित थे। एकल संच मदनपुर के अध्यक्ष संतोष गुप्ता , संरक्षक अर्जुन चौधरी, सुनील सिंह , समाज सेवी जयशंकर शर्मा, सचिव दिलीप प्रसाद, पप्पू जी एवं केंद के ट्रेनर शिवम कुमार तथा कॉर्डिनेटर मंजिश कुमार उपस्थित थे। धर्मशाला प्रांगण में आयोजित मंचिय कार्यक्रम का उद्घाटन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीए विश्वविद्यालय की साधिका प्रियंका दीदी जी एवं जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने भारत माता तथा सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलित करके किया। आयोजित सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला मुख्य मार्ग प्रमुख विजय पाठक,विश्व हिंदू परिषद् परिवार से अर्जुन चौधरी,हरिओम जी, नवीन पाठक, अनिल कुमार सिंह,गौपाल सिंह, एकल से आचार्या बहने तथा आचार्य भैया, भारतीय जनता पार्टी से प्रफुल्ल सिंह,मनोज कुमार पाठक, संजय शर्मा, एवीबीपी से विकास कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, सामाजित कार्यकर्ता सुरेश साव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। आयोजन में उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए अभियान के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान सनातन संस्कृति,संस्कार तथा चरित्र निर्माण की गंगोत्री है। आधुनिक ज्ञान विज्ञान से अनुप्राणित एकल अभियान के प्रयोगशाला में विवेकानंद के सपनो का भारत का निर्माण करने वाले शिल्पिकार का सृजन किया जाता। इन्होंने ज्ञान में विज्ञान का समावेश करते हुए कहा आधुनिक भारत में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। जीवन को आसान बनाने का काम कंप्यूटर के माध्यम से ही सरल हो पाया है। आने वाले दिनों में मदनपुर क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ बहनों के लिए भी स्वावलंबन के प्रकल्पों का प्रारंभ किया जाएगा। प्रधान संरक्षण जितेंद्र सिंह परमार ने कहां कि मदनपुर का कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आने वाला दिनों में इस जिला में ही नहीं बल्कि बिहार के लिए एक आदर्श केंद्र सिद्ध होगा। मंच का संचालन मिथिलेश कुमार ने किया।
