अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
आज़ पहली बार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के कोर्ट में बम की धमकी 11 बजे मेल पर आने के बाद पुरे कोर्ट परिसर विधि प्रशासन द्वारा एलाउंस
कराकर खाली कराया गया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार में पिछले सप्ताह भी कुछ व्यवहार न्यायालय में बम होने की धमकी दी गई थी आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में न्यायिक कार्य शुरू होते ही विधि प्रशासन ने मेल पर धमकी के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश जारी किया जिसके बाद सभी कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित हो गया और न्यायधीश, पेशकार, अधिवक्ता सहित मुवक्किलों ने व्यवहार न्यायालय परिसर खाली कर दिया, तत्पश्चात पुलिस के जांच टीम वरीय अधिकारियों के साथ आकर सभी न्यायिक परिसर , विधिक सेवा सदन को जांच किया और न्युज लिखे जाने तक जांच जारी थी, इस क्रम में व्यवहार न्यायालय के आगे मुवक्किलों की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी, अधिवक्ताओं में मेल भेजने वाले के प्रति गुस्सा था जिसके कारण न्यायिक कार्य बाधित हो गया था।


