ब्याज में छूट मिलेगी बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने पर


डीके अकेला का रिपोर्ट

नगर पर्षद नवादा में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद के कार्य – पालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने की. जबकि मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. प्रेस वार्ता के दौरान नगर क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर

विस्तारपूर्वक सबों को जानकारी दी गई. नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने होल्डिंग टैक्स को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए बताया बिहार नगर पालिका सम्पति कर प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत बकाया हॉल्डिंग टैक्स की मूल राशि जमा कर देने पर ब्याज व दंड में पूरी छूट दी जा रही है. यह योजना 31मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी.उन्होंने आगे बताया कि उक्त योजना का उदेश्य नगर परिषद क्षेत्र में लंबित सम्पति कर की वसूली को प्रोत्साहित करना है,ताकि लोगों को
राहत मिले. उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि वे समय रहते होल्डिंग टैक्स जमा कर इस योजना से लाभ उठावें.
वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष वाहन नगर परिषद को प्राप्त हो चुका है. इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर को एक सप्ताह के भीतर चालू कर दिया जायगा. इसके बाद आवारा कुत्तों को पकड़कर उसको टीकाकरण के साथ नसबन्दी का कार्य नियमित रूप से शुरू किया जायगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने आगे बताया कि इस पहल से शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण होगा और लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगा. नगर परिषद का यह प्रयास शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम काबिलेतारीफ है।