अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल ने नये जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा से मिलकर उन्हें बुकें देकर स्वागत किया एवं नया साल की शुभकामनाएं दी, जिला पदाधिकारी ने न्यायिक कार्य में अधिक से अधिक सहयोग की अपील किया इस अवसर पर जीपी वृजा प्रसाद, स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता, परवेज अख्तर, शक्ति कुमार, और बड़ी संख्या में एपीपी उपस्थित थे सभी सरकारी अधिवक्ताओं ने कोर्ट के कार्य में भरपूर सहयोग करने और लम्बित वादों के शिघ्र निष्पादन में यथासंभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया और कहा कि अभियोजन के बेठक में उपस्थित रहेंगे।

