अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड़ पर बंदे भारत ट्रेन का ठहराव 22 अगस्त से होगा। इसकी जानकारी औरंगाबाद राजद सांसद अभय कुशवाहा के कार्यालय से दी गई है। जानकारी के अनुसार 22अगस्त को सांसद अभय कुशवाहा 11:45 बजे हरी झंडी दिखाकर बंदे भारत ट्रेन को रवाना करेंगे। बंदे भारत ट्रेन का ठहराव के जानकारी मिलते ही जिलावासियों में खुसी का माहौल व्याप्त हो गया है।