धुमधाम से झंडोत्तोलन किया गया

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने झंडोत्तोलन किया, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में महासचिव जगनरायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया, अधिवक्ता संघ औरंगाबाद में महासचिव


सिद्धेश्वर विधार्थी ने झंडोत्तोलन किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश- अरूण कुमार, जिला जज प्रथम – विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज तृतीय – अशोक कुमार गुप्ता, जिला जज पंचम उमेश प्रसाद सहित अन्य न्यायधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद सचिव तान्या पटेल,लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला अभियोजन पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा सहित सेकडों अधिवक्तागण उपस्थित थे।