सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहर में एक पिता नें आपसी बिबाद में अपनें ही दो पुत्रों के साथ मिलकर एक अन्य तिसरे पुत्र की बुरी तरह लाठी – डंड़े से मार – पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना 23 जुलाई 2025 को अपराह्न 02.30 बजे मिलते ही मदनपुर पुलिस नें त्वरीत कारवाई करते हुए जख्मी प्रेम कुमार को ईलाज हेतु

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में लाया, जहाँ जाँचो परान्त डॉक्टरों नें गंभीर रूप से जख्मी प्रेम कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नि के फर्द व्यान पर मदनपुर थाना कांड सं. 304 /25 दर्ज किया गया है। पुलिस नें त्वरीत कारवाई करते हुए कांड में संलिप्त (1) भीखर राम पे. स्व. चमरू राम (2) मुन्ना कुमार (3) नीतिस कुमार दोनों पिता भीखर राम सभी साकिनान बेलहर, थाना – मदनपुर ( औरंगाबाद ) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों नें कांड में अपनी -अपनी संलिप्ता का जूर्म कबूल कर लिया।