अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय औरंगाबाद की 23वीं वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाई गई। IFS/DFO रुचि सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह जी, नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता , वार्ड पार्षद अशोक सिंह तथा ब्रह्माकुमारीज़ औरंगाबाद की मुख्य संचालिका आदरणीय बीके सविता दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। IFS श्रीमती रुचि सिंह जी ने कही कि बी.के. शिवानी दीदी की क्लास तनाव एवं नैतिकता के लिए स्प्रिचुअल मेडिसिन है, उनको लगातार यूट्यूब के माध्यम से सुनती हूँ। बीजेपी उपाध्यक्ष श्री सतीश सिंह जी शांति की अनुभूति संस्था की पहचान बताए। नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता जी माउंट आबू मुख्यालय की स्वर्ग मॉडल की महिमा किए। वार्ड पार्षद श्री अशोक सिंह जी संस्था की सात्विकता एवं आपसी सहयोग भाईचारे की महिमा किए। ब्रह्मा कुमारी सविता दीदी जी संस्था के सभी भाइयों बहनों को उमंग उत्साह से शिव बाबा की 23 वर्ष सफलता पूर्ण करने की बधाई दी एवं गांव गांव में शिव बाबा की संदेश देने की प्रतिज्ञा कराई। इस अवसर पर दिनेश भाई, सुनील भाई, चंदन भाई,कमेंद्र भाई, शोभा बहन, संगीता बहन, सिंकी बहन, सुमन बहन, बेबी बहन, काजल बहन, प्रीति बहन, बबली बहन, प्रियंका बहन,राधा बहन, रानी बहन, अनीषा बहन एवं संस्था के अन्य सभी भाई बहनें उपस्थित रहे। मंच संचालन बीके राव करण भाई ने किया।