मुख्यमंत्री नीतीश की बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति जांच-पड़ताल और अनुमति के बिना मुख्यमंत्री के गले में माला नहीं डाल सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री के निकट कोई व्यक्ति झोला, छाता, फूल या अन्य गिफ्ट लेकर नहीं जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री को Z+ सुरक्षा प्राप्त है। अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।