तजा खबर

जिले भर में मनाया गया बाबा साहेब का 134 वां जयंती समारोह


अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के भिन्न-भिन्न भागों में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 134 वां जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। जानकारी के अनुसार भाकपा ने हसपुरा प्रखंड के जलपुरा गांव में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का जयंती केक काट कर मनाया। जानकारी के अनुसार पूर्व

मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने केक काट कर कार्यक्रम के शुभारंभ किया इस अवसर पर भाकपा के वरिष्ठ नेता जगनरायण सिंह विकल्प, किशुन राम, योगेन्द्र राजवंशों, राजकुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाकपा-माले के कुटुम्बा प्रखंड कार्यालय अम्बा में भी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का जयंती प्रखंड सचिव रमेश पासवान के अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर संजय तेजा, मथुरा प्रसाद सिंह, पंकज मेहता सीता राम शर्मा, अवधेश मेहता रामराज राम, धनंजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार कुटुम्बा राजद कार्यालय में भी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा संविधान बचाने का संकल्प दुहराया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने किया। मौके पर वरिष्ठ राजद नेता नंदकुमार सिंह यादव, मनोजगत यादव पूर्व प्रखंड प्रमुख, मोहन मेहता, राजेश राम, नागेश्वर यादव, आस्तीन अंसारी, प्रेमचंद पासवान, संजय यादव, जगनरायण यादव, राजाराम राम,अजय शर्मा , उदय मेहता, अर्जुन यादव आदि मौजूद थे।