अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
14 अप्रैल दिन- सोमवार को औरंगाबाद समाहरणालय परिसर में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। माल्यार्पण में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नगर परिषद औरंगाबाद व्यास राम, रामप्रीत सिंह अधिवक्ता, अनुमंडल सामान्य शाखा से सेवा निवृत्त बड़ा बाबू लालदेव राम, वरिष्ठ नेता श्याम देव निराला, विनोद मालाकार अधिवक्ता, अक्षय कुमार अधिवक्ता, डॉ प्रदुमन कुमार, बजाज सेल्स मैनेजर अजय पासवान, अर्जुन राम जी, मंटु राम, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे। तथा औरंगाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 रामाबांध टाल बिगहा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की134वीं जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर अवसर पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद व्यास राम, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, पूर्व पार्षद दशरथ राम,अलखदेव पासवान, देवनंदन पासवान, अजीत कुमार तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, विकास मित्र रंजू कुमारी, सूरजमल चौरसिया, बैजू प्रसाद सिंह, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।