
औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
एक साथ चल रहे होली एवं रमजान का त्यवहार के मद्देनजर दोनों समुदायों के एक साथ जिला मुख्यालय स्थित शर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा होली मिलन सह इफ्तार पार्टी का आयोजन कर पुरे जिला में गंगा जमुनी तहजीब का

अदभुत मिशाल पेश किया है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, सूचना जन संपर्क पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी आयोजन







को सफल बनाने में सक्रिय देखे गए। होली मिलन समारोह सह इफ्तार पार्टी में शहर के गणमान्य नागरिक ( दोनों समुदाय )के अलावे प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक तथा सोशल मीडिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री व एसपी अम्बरीष राहुल ने उपस्थित लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रमजान का शुभकामनाएं दे रहे थे तथा जिलावासियों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यवहार संपन्न करने का संदेश दे रहे थे।जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के आयोजन के लिए जिले मे प्रशंसा व्याप्त है।औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री व एसपी अम्बरीष राहुल ने अपने पूरे जिला – प्रशासन की टीम एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर – 01, संजय कुमार पाण्डेय, डीएसपी हेडक्वार्टर, विनोद कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, संतन कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उप समाहर्ता, रत्ना प्रियदर्शिनी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मोहम्मद गजाली मौजूद थे।