अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसुराज ही बेहतर राजनैतिक विकल्प देगा। उक्त बातें हालही में जनसुराज पार्टी में शामिल हुए बारुण के पूर्व प्रखंड प्रमुख व जिले के राजनैतिक हस्तियों के रूप में चर्चित अर्चना चंद्र

यादव ने कही। उनके नेतृत्व में आज सोमवार को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण प्रखंड के नारायण खाप गांव में सदस्यता अभियान के क्रम में ग्रामीणों से कही। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि आज आप के वोट से ही लोग

विधायक व मंत्री बनते हैं लेकिन जैसे ही विधायक व मंत्री बनते हैं आपको भूल जाते हैं। उन्हें नहीं क्षेत्र में विकास और नहीं आपके मूलभूत समस्याओं के प्रति कोई उत्तर दायित्व निभाते हैं। लेकिन जन सुराज संकल्प के साथ आपके बीच खड़ी है और नई राजनैतिक विकल्प के अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतरेगा।
