तजा खबर

गया में जदयू नेता को गोली मारकर हत्या

संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गया के बेलागंज में जेडीयू के प्रखंड महासचिव और उप प्रमुख महेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार देर रात की है। महेश भोज खाकर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोली मारने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के मुताबिक पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी मारपीट हुई थी।