अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद बिहार भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव में विकासपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ.पंकज सिंह के पक्ष में विजयी बनाने के लिए चुनाव प्रचार,नुक्कड़ सभा एवं कई

जगह लोगो से मिलकर जन सम्पर्क कर लोगो से भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह एवं अपील किया एवं चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जो आम आदमी पार्टी के द्वारा जो झूठा प्रचार किया गया और दिल्ही के लोगों के साथ झूठा वादा किया गया इन सभी बातों को दिल्ही के लोग समझ गए है और सभी मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करने का फैंसला कर लिया है और इस बार दिल्ही में भाजपा का सरकार बनेगा।आप पार्टी के सरकार में दिल्ही में पानी की आपूर्ति के साथ सीवर सिस्टम फेल हो गया है।दिल्ही में बीमार लोगों को अस्पतालों में इलाज नही मिल रहा है और दिल्ही को छोड़कर अन्य राज्यों में लोग केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ लेकर अस्पतालों में बेहतर इलाज करवा रहे है।दिल्ही में सफाई ब्यवस्था का स्तर ठिक नही है।दिल्ही को विकसित बनाने के लिए भाजपा का सरकार और मोदी की गारंटी जरूरी है भाजपा का सरकार बनेगा तो महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह की सहायता,70 प्लस बुजुर्गों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज,टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा,गर्भवती महिलाओं को 21000 और 6 पोषण किट,वरिष्ठ नागरिकों का पेंसन और भी अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।इस चुनाव प्रचार में भाजपा पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी,समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।