तजा खबर

चेकडैम निर्माण में लगे पांपलेन में आग किसने लगाई 24 घंटे में भी नहीं हो सका उद्भेदन


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीउमगा पंचायत अंतर्गत गिधवा नाला में वन विभाग द्वारा चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। चेक डैम निर्माण में लगे एक पापलेन में मंगलवार को रात्रि में आग लगा दिया गया जिससे पापलेन जल कर पुरी तरह नष्ट हो गया। पोपलेन में आग कौन लगाया संवाद प्रेषण तक पहली बना हुआ है। इस संबंध में इस सम्बन्ध मे एएसपी

अभियान दिवेश मिश्रा ने बताया कि, आज लगभग 3 बजे सूचना मिली कि,मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी उमगा पंचायत अंतर्गत गिधवा नाला मे वन विभाग के द्वारा चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है।इस निर्माण कार्य मे लगे एक पॉपुलेन मे आग लगा दी गयी है।हालांकि,यह कहना अभी मुश्किल है कि,आग नक्सलियों ने लगाई या फिर कोई असमाजिक तत्वों ने।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच गंभीरता से कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पॉपुलेन झारखंड के हजारीबाग निवासी सुरेंद्र यादव का बताया जाता है जो इस निर्माण कार्य मे लगाया गया है।वहीं चालक रंजीत कुमार यादव ने बताया कि,वो हमेशा पॉपुलेन को पहाड़ के निचे चिलमी गाँव मे लगाता था।लेकिन,कल ब्रेक डाउन हो जाने की वजह से निचे नही उतार पाया।बुधवार की सुबह 11 बजे जाकर देखा तो पाया कि, उसका पॉपुलेन जला हुआ है।इसकी सूचना उसने मदनपुर थाना व अपने मालिक को भी दी।इस मामले मे सदर एसडीपीओ -2 अमित कुमार ने बताया कि, जो भी कंस्ट्रक्शन कम्पनी रोड या चेक डैम निर्माण मे काम लगाए हुए है उन्हे सख्त निर्देशित किया गया है कि, जेसीबी,पॉपुलेन या कोई भी मशीन या तो लंगूराही या तरी कैंप मे लगाएं।या फिर जहाँ सुरक्षित जगह लगाएं।लेकिन,चालक ने पॉपुलेन को कल रात्रि पहाड़ के ऊपर गिधवा नाला मे छोड़ गया था।जिसमे किसी ने आग लगा दी है।पुलिस मामले की जाँच हर बिंदुओं पर कर रही है।बहुत जल्द इस घटना का उद्भेदन किया जायेगा।