नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में अखिल भारतीय मगही पर्चारणी सभा का नवादा जिला सम्मेलन वीणा मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। दूसरा जिला सम्मेलन फ्रंटलाइन पब्लिक विद्यालय में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन का उद्धाटन दीप प्रज्वलित कर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद प्रेमी ,महामंत्री

नरेंद्र प्रसाद सिंह, संरक्षण डॉ राम कृष्ण, वीणा मिश्रा ,कवि सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र, डॉ सुदर्शन, डॉ बचन कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गायन से अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं विद्यालय के निदेशक प्रो विनय कुमार सिंह ने अंग-वस्त्र और माला देकर अतिथियों का गर्मजोशी भरा स्वागत व सम्मानित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद प्रेमी ने कहा कि बच्चों को मगही की पढ़ाई के लिए अभिभावकों को उत्प्रेरित करना चाहिए, ताकि बच्चे रोजगार से जुड सके। सभा के संरक्षक राम कृष्ण ने कहा कि मगही भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलवाने में सभी मगही संगठन को एकजुट होकर लङाई लङनी पङेगी। इस तरह के आयोजन को गांव-गांव तक ले जाने की मांग मौजूदा समय की पुकार है।द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो विजय कुमार सिंह, डॉ अशोक कुमार प्रियदर्शी, डॉ बचन कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सुरेश शर्मा और डॉ शिवेंद्र नारायण सिंह को शामिल किया गया है।जिला में संगठन का विस्तार किया गया है। इसमें वीणा कुमारी मिश्रा को अध्यक्ष, तनिक सिंह उपाध्यक्ष, ओंकार कश्यप सचिव, राजकुमारी सहायक सचिव और माधुरी शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित धोषित किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित किशोर शर्मा, अशोक समदर्शी ,पंकज कुमार मिश्र, सागर इंडिया, गौतम कुमार सरगम ,नीतीश कपूर,प्रदीप कुमार, उत्कल भारद्वाज, राजकमल चयनित किये गए हैं।
दूसरे सत्र में कवि ओंकार कश्यप के शास्त्रीय मंच संचालन में काव्य पाठ किया गया। सैकडों की संख्या में उपस्थित लोग कविता पाठ का भरपूर आनंद उठाया। मौके पर सभी शिक्षकों के साथ-साथ सैकडों की संख्या में बच्चों की उपस्थित से मगही साहित्य और संस्कृति के उन्नयन में यह सम्मेलन सम्पूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।