संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
नवादा के जय प्रकाश नगर इलाके में दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं का अपहरण कर लिया। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। आज परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हिसुआ थाना पहुंचे और घेराव किया। बताया जाता है कि आरोपियों ने मजदूरी करने गई महिलाओं को अगवा किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।