तजा खबर

रफीगंज में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर किया घायल


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना अंतर्गत लभरी गांव निवासी सतपाल यादव के पुत्र विजय यादव 45 वर्ष को भतीजा नीरज यादव ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस संबंध में जानकारी के अनुसार चाचा भतीजा के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी वजह से आज रविवार को विजय यादव रफीगंज से दोपहर घर लभरी आ रहा था कि पहले से केराप पुल के पास घात लगाए भतीजा नीरज यादव ने गोली मारकर भागने में सफल रहा। गोली लगने से विजय यादव तड़पने लगा और गीर गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहत इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां घायल विजय यादव को इलाज चल रहा है।