अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देशानुसार रफीगंज थाना काण्ड संख्या-216/24. दिनांक-04.06.24, धारा-341/323/386/387/435/504/506 भा०द०वि० एवं 13/16/17/18/20 यू०ए०पी०ए० एक्ट के अंतर्गत दर्ज काण्ड में संलिप्त रहे नक्सली विन्देश्वरी पासवान उर्फ दुबे
जी, सा०-पहडपुरा, थाना-गोह की गिरफ्तारी हेतु एक लाख रूपया का ईनाम का घोषणा करते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करते हुये त्वरित गिरफ्तारी कर कारवाई करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त काण्ड में गिरफ्तार नक्सली नामजद अभियुक्त है. जिसमें कि रफीगंज स्थित एक ईंट-भट्ठे पर लेवी की मांग की गयी था तथा लेवी नहीं देने के कारण जे०सी०बी० को जला दिया गया था। इसके अतिरिक्त उक्त नक्सली अन्य सहयोगियों के साथ गोह, रफीगंज, बंदेया, टेकारी, कोंच इत्यादि थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लेवी की वसूली करते थे एवं भष्ठा मालिकों/पेट्रोल पम्प के मालिकों तथा अन्य लोगों को जांच से मारने की धमकी देकर लेवी की वसूली करते हैं। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नक्सली के घर पर कई बार छापामारी किया गया परन्तु उक्त नक्सली घर से फिरार पाये गये। उक्त ईनामी नक्सली की त्वरित गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत् थे कि उसी क्रम में दिनांक 17.07.24 को आसूचना मिली कि ईनामी नक्सली विन्देश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी, सा०-पहडपुरा, थाना-गोह अपने गाँव पहड़पुरा में देखा गया है। उक्त आसूचना के संबंध में थानाध्यक्ष गोह थाना द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। तत्पश्चात् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपने नेतृत्व में थानाध्यक्ष गोह पु०अ०नि० कमलेश पासवान एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों के साथ ग्राम-पहड़पुरा में छापामारी हेतु प्रस्थान किया गया। ग्राम-पहड़पुरा पहुंचने पर देखा गया कि एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा जिसे साथ रहे पुलिस पदाधिकारी एवं बलो के सहयोग से खदेड़कर ग्राम पहड़पुरा से 01 कि०मी० पश्चिम बधार में पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम विन्देश्वरी पासवान उर्फ दुबे जी सा०-पहडपुरा, थाना-गोह बताये। जिसे विधिवत् गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया।