औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
14 जुलाई को पुलिस अधीक्षक महोदया औरंगाबाद के निर्देशन मे हसपुरा थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हसपुरा में जाकर शिक्षक एवं सभी छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक
कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की सेवाओं, उनके संपर्क नंबर और आपातकालीन स्थिति में उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी बताया गया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। महिला हेल्प डेस्क के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए है।जिसे कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं और बच्चे नि:संकोच अपनी समस्या महिला पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रख कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते है। एक अन्य जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को ढिबरा थाना कांड संख्या-41/24 दिनांक-13.07.24 धारा- 127(4)/64/79/351(3)/352/299/302 B.N.S & 66(A)/66(E)/67(A)li.act 2000 के प्रथामिक अभियुक्त हिफजु रहमान अंसारी पिता समसुजोहा ग्राम बाहर पत्थर थाना मुफस्सिल डेहरी ऑन सोन जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है। संदर्भ मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तथा माली थाना अंतर्गत बैरिया बाजार से 01 मोटरसाईकिल लावारिस हालत में बरामद किया गया। जिसका इंजन नंबर HA10EJD9G 20539 एवं चेचिस नंबर MBLHA10AMD9G16940 है। संदर्भ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।