पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की नदियों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री नीतीश ने हेलीकॉप्टर में बैठकर संभावित बाढ़ के हालात का जायजा लिया और साथ में

मौजूद विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में नदियों के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने भारत – नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज का भी निरीक्षण किया।