तजा खबर

ओबरा थाना क्षेत्र में शराब बरामद

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

7 जुलाई को ओबरा थाना क्षेत्र अंतगर्त NH-139 गंजपर एक टेम्पू पर लदे कुल-39 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त/बरामद किया गया है। साथ ही अभियुक्त 1. रविंद्र कुमार पिता बसदेव यादव ग्राम इताया थाना कोच जिला गया 2. मंतोष कुमार पिता उदय सिंह ग्राम करण बीघा थाना मेहदिया जिला अरवल 3. अमित कुमार पिता राजेंद्र सिंह ग्राम कुंजी बीघा 4. पिंटू कुमार पिता अवधेश सिंह ग्राम नवरत्नचक 5. अशोक कुमार पिता गणेश चौधरी ग्राम नवरत्नचक तीनो थाना दाउदनगर जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है। संदर्भ मे कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।