औरंगाबाद, खबर सुप्रभात
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से झारखंड के पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को एनडीए के तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है ।उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के सभी शीर्ष नेता इसके लिए बधाई के पात्र हैं। भाजपा हमेशा महिला सशक्तिकरण और वंचित वर्ग को राजनीतिक में उचित भागीदारी देने की बात करती है इस निर्णय से यह साबित होता है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का लंबा राजनीतिक व सामाजिक अनुभव रहा है उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा और गरीबों एवं वंचित वर्ग की सेवा में समर्पित कर दिया है ।उनको राष्ट्रपति बनने से निश्चित रूप में देश का सम्मान बड़ेगा। बधाई देने वाले में भाजपा नेता इंद्रदेव यादव बृजेंद्र कुमार सिंह अरविंद सिंह विनोद शर्मा जुगल किशोर सिंह अनिल गुप्ता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता विनोद सिंह विरेंद्र कुमार विवेक कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल है